Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026: अगर आप बिहार की रहने वाली महिला हैं और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का सपना देख रही हैं, तो बिहार सरकार आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए “जीविका सुधा विक्री केंद्र योजना” (Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana) की शुरुआत की गई है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुरू की गई यह योजना बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समाज (JEEViKA) और कॉम्फेड (COMFED) का एक संयुक्त प्रयास है। इसके तहत राज्य की 8053 ग्राम पंचायतों में सुधा डेयरी (Sudha Booth) खोले जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि सरकार इसके लिए 60,000 रुपये तक की आर्थिक मदद दे रही है। आइए, इस योजना के बारे में विस्तार से समझते हैं ताकि आप भी इसका लाभ उठा सकें।
Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana – Highlights (एक नज़र में)
| आर्टिकल का नाम | Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026 |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (जीविका सुधा बिक्री केंद्र) |
| शुरू किया गया? | बिहार सरकार द्वारा |
| वित्तीय वर्ष | 2026-27 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| सब्सिडी/सहायता राशि | ₹60,000/- |
| लाभार्थी | राज्य की ग्रामीण महिलाएं (विशेषकर जीविका SHG सदस्य) |
| राज्य | बिहार |
| आधिकारिक वेबसाइट | jsbk.brlps.in |
योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है:
- ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के नए और स्थायी अवसर पैदा करना।
- जीविका (SHG) दीदियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय में वृद्धि करना।
- गाँवों और पंचायतों में सुधा डेयरी के शुद्ध उत्पादों (दूध, दही, घी, आइसक्रीम) की आसानी से पहुंच सुनिश्चित करना।
- छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।
Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana Important Date
| Particulars | Dates |
| ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 07 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 07 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | अभी घोषित नहीं किया गया |
योजना के तहत मिलने वाला लाभ और वित्तीय सहायता
अगर आप इस योजना के तहत सुधा विक्री केंद्र (Sudha Parlour) खोलती हैं, तो सरकार आपको सीधे ₹60,000/- की वित्तीय सहायता देगी।
निवेश का गणित कुछ इस प्रकार है:
- सरकारी अनुदान/सहायता: ₹60,000/-
- लाभार्थी का अपना योगदान: ₹15,000/-
- कुल निवेश: ₹75,000/-
इस पैसे का इस्तेमाल आप कहाँ कर सकती हैं? आप इस ₹75,000 की राशि का उपयोग दुकान के लिए डीप फ्रीजर खरीदने, विजी कूलर (Visi Cooler) लगाने, दुकान की ब्रांडिंग, पेंटिंग, मरम्मत और परिवहन जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकती हैं। चूँकि सुधा एक बहुत बड़ा और भरोसेमंद ब्रांड है, इसलिए इसमें ग्राहकों की कमी नहीं होती और आपकी नियमित आय तय हो जाती है।
सुधा विक्री केंद्र पर आप क्या-क्या बेच सकती हैं?
एक बार दुकान खुलने के बाद आप वहां सुधा ब्रांड के सभी उत्पाद बेच सकती हैं, जिनकी मांग बाज़ार में हमेशा रहती है:
- सुधा दूध (Sudha Milk)
- दही (Curd) और पनीर (Paneer)
- घी (Ghee) और मक्खन (Butter)
- लस्सी, फ्लेवर्ड मिल्क और आइसक्रीम
- डेयरी मिठाइयाँ और अन्य बेवरेजेस
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
इस शानदार योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए:
- आवेदक अनिवार्य रूप से एक महिला होनी चाहिए।
- महिला को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक का जीविका स्वयं सहायता समूह (Jeevika SHG) का सदस्य होना जरुरी है।
- पंचायत क्षेत्र में दुकान खोलने के लिए खुद की जगह या किराए की दुकान उपलब्ध होनी चाहिए।
Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026: आवेदन के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट्स
आवेदन फॉर्म भरते समय इन दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक या कैंसिल्ड चेक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जीविका SHG से संबंधित प्रमाण पत्र / आईडी कार्ड
- दुकान या जगह का प्रमाण (किरायानामा या जमीन की रसीद)
- चालू मोबाइल नंबर
Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jsbk.brlps.in पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर “आवेदन करें (नए आवेदक)” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
Step 3: अब एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरीफाई करें।
Step 4: इसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी व्यक्तिगत और दुकान से संबंधित जानकारी सही-सही भरें।
Step 5: अपने सभी जरुरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
Step 6: अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 7: सफलतापूर्वक आवेदन होने के बाद एप्लीकेशन स्लिप (रसीद) का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
(नोट: अगर आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रही हैं, तो घबराने की जरुरत नहीं है। आप अपने नजदीकी ब्लॉक (प्रखंड) के जीविका कार्यालय में जाकर भी ऑफलाइन फॉर्म भर सकती हैं।)
| 📌 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links) | क्लिक करें (Action) |
|---|---|
| 📝 Apply Online (ऑनलाइन फॉर्म भरें) | Click Here To Apply |
| 📄 View All Sarkari Yojana | Sarkari Yojana |
| 💬 Join Our WhatsApp Channel | Join Now |
| ✈️ Join Our Telegram Channel | Join Now |
| 🌐 Official Website | Visit Portal |





1 thought on “Bihar Jeevika Sudha Vikri Kendra Yojana 2026: पंचायत स्तर पर दूध की दुकान खोलें, सरकार देगी 60 हजार रुपये, जाने पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया”