NCET ITEP 2026: 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Information: अगर आप 12वीं के बाद शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। National Testing Agency (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से देशभर के चयनित केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में नामांकन दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट National Common Entrance Test (NCET) पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह प्रवेश परीक्षा उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बीए-बीएड/बीएससी-बीएड जैसे एकीकृत कोर्स के माध्यम से प्रारंभ से ही शिक्षक शिक्षा में करियर बनाना चाहते हैं।

आपका अपना साथी – Rojgar Sutra


आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

एनसीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 12 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026
  • करrection विंडो: 12 से 14 मार्च 2026
  • परीक्षा तिथि: 17 अप्रैल 2026
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से पूर्व अलग से जारी किया जाएगा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Indian Army Agniveer Recruitment Rally 2026


किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश?

NCET 2026 के माध्यम से देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों तथा अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में ITEP कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। इनमें कई प्रमुख तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थान जैसे Indian Institutes of Technology (IITs), National Institutes of Technology (NITs), Regional Institutes of Education (RIEs) तथा विभिन्न सरकारी कॉलेज शामिल हैं।

इस चार वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार करना है, जिससे भविष्य में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो सके।


आवेदन शुल्क (Application Fee)

एनसीईटी 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा करना होगा:

  • सामान्य (UR) वर्ग: ₹1200/-
  • ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस: ₹1000/-
  • एससी / एसटी / PwBD: ₹650/-

शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

आयु सीमा

एनसीईटी 2026 के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। किसी भी आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों।

शैक्षणिक योग्यता

वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने:

  • 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण की हो
  • या वर्ष 2026 में 12वीं की परीक्षा दे रहे हों

इसके अतिरिक्त निम्न परीक्षाएं भी मान्य होंगी:

  1. किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय/राज्य बोर्ड की 10+2 प्रणाली की अंतिम परीक्षा।
  2. दो वर्षीय प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा।
  3. नेशनल डिफेंस एकेडमी के जॉइंट सर्विस विंग का दो वर्षीय कोर्स।
  4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (कम से कम पांच विषयों के साथ)।
  5. विदेश से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को Association of Indian Universities (AIU) से समकक्षता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
  6. हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट वोकेशनल परीक्षा भी मान्य है।

परीक्षा पैटर्न और उद्देश्य

 

NCET का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। इसका उद्देश्य योग्य और समर्पित अभ्यर्थियों का चयन करना है, जो भविष्य में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान दे सकें। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी सूचना बुलेटिन में उपलब्ध है।


ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

एनसीईटी 2026 के लिए आवेदन करने हेतु निम्न चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाएं।
  2. “Apply for NCET 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं संपर्क विवरण भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवार करेक्शन विंडो के दौरान अपनी जानकारी में सुधार भी कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक


हेल्पलाइन और संपर्क विवरण

SCERT Bihar NMMSS Scholarship 2026 Online Form

यदि आवेदन प्रक्रिया या परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो तो उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 / 011-69227700
  • ईमेल आईडी: ncet@nta.ac.in

निष्कर्ष

NCET ITEP 2026 उन विद्यार्थियों के लिए एक उत्तम अवसर प्रस्तुत करता है, जो शिक्षण क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखते हैं। इस चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम के जरिए, छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही व्यावसायिक शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना आवेदन जमा करें और आधिकारिक सूचना को ध्यान से अध्ययन करें।

शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने का यह सुनहरा मौका न चूकें।

Author

  • Priyanka Singh is an Education Specialist and Career Consultant at Rojgar Sutra, with over 3 years of experience in journalism and career counseling. She is dedicated to providing the latest updates on government jobs, admit cards, and competitive exams. With a focus on accuracy and deep analysis, she ensures that every aspirant receives timely and reliable information to help them achieve their career goals.

1 thought on “NCET ITEP 2026: 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया”

Leave a Comment

Stay Informed with Rojgar Sutra: Rojgar Sutra is your most trusted portal for Bihar News, Sarkari Jobs, Latest Results, and Admit Cards. We are committed to providing the most accurate and real-time updates on Government Job Vacancies and Educational News. Additionally, we offer expert Medical and Health Articles to keep you informed and healthy. Our mission is to deliver every minor and major update instantly, empowering you to take a confident step toward your success..