Post Name : Purnea University UG Admission 2026-30
Post Details: Purnea University में Graduation में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Purnea University ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए UG Admission प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एडमिशन चार वर्षीय CBCS प्रोग्राम के तहत लिया जाएगा। सभी योग्य छात्र-छात्राएं Purnea University के आधिकारिक Samarth Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जून 2026 तय की गई है।
Pay the Exam Fee Through Debit Card, Credit Card, Net Banking Only.
Purnea University UG Admission Eligibility 2026
Course
Eligibility
UG Arts (BA)
I.A / I.Sc / I.Com या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
UG Commerce (BCom)
I.A / I.Sc / I.Com या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
UG Science (BSc)
केवल Science Stream से 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं।
Required Documents For UG Admission 2026
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए सभी दस्तावेज स्कैन करके PDF Format में तैयार रखें। सभी फाइल का साइज 100 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।
Latest Passport Size Photo
Student Signature
10th Marksheet & Certificate
12th Marksheet & Certificate
Caste Certificate (यदि लागू हो)
EWS Certificate (यदि लागू हो)
PwD Certificate (यदि लागू हो)
अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
How To Apply Online For Purnea University UG Admission 2026?
पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले पूर्णिया यूनिवर्सिटी के नए एडमिशन पोर्टल purneauniversityadm.samarth.edu.in पर जाएं।
नया रजिस्ट्रेशन करें: होम पेज पर आपको “New Registration” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
बेसिक जानकारी भरें: अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्टर करें। इसके बाद आपके मोबाइल/ईमेल पर एक OTP आएगा, उसे वेरीफाई करें।
लॉगिन करें: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, वापस होम पेज पर आएं और अपने यूज़रनेम (ईमेल) और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में Login करें।
एप्लीकेशन फॉर्म भरें: लॉगिन करने के बाद अपना ‘Profile’ पूरा करें। इसमें अपनी पर्सनल डिटेल्स, माता-पिता का नाम और एड्रेस भरें।
कोर्स और कॉलेज चुनें: अब आपको अपना प्रोग्राम (B.A, B.Sc, B.Com) चुनना है और यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले अपने मनपसंद कॉलेजों का विकल्प (Preference) भरना है।
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: अब 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर आदि को PDF/JPG फॉर्मेट में (100-500 KB) सही-सही अपलोड करें।
फीस जमा करें: फॉर्म का प्रीव्यू (Preview) चेक करने के बाद ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस (₹600 या ₹300) का भुगतान करें।
प्रिंटआउट लें: अंत में फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें और एप्लीकेशन रिसिप्ट (Application Form) का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Purnea University Admission Helpdesk
यदि आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप यूनिवर्सिटी हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
Helpline Timing : 10:00 AM से 05:00 PM (Monday to Friday)
🗣️ सवाल: “पूर्णिया यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन एडमिशन 2026 का फॉर्म कब तक भराएगा?”
💡 जवाब: पूर्णिया यूनिवर्सिटी में UG (B.A, B.Sc, B.Com) एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म 26 मई 2026 से शुरू हो चुका है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जून 2026 है।
🗣️ सवाल: “पूर्णिया यूनिवर्सिटी BA/BSc एडमिशन का फॉर्म भरने में कितना पैसा लगेगा?”
💡 जवाब: समर्थ पोर्टल पर जनरल, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को ₹600/- आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) छात्रों के लिए फीस ₹300/- रखी गई है।
🗣️ सवाल: “क्या आर्ट्स वाला स्टूडेंट साइंस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकता है?”
💡 जवाब: नहीं। पूर्णिया यूनिवर्सिटी के नियम के अनुसार, UG (Science) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपका 12वीं में साइंस स्ट्रीम (I.Sc) से पास होना अनिवार्य है। आर्ट्स या कॉमर्स वाले साइंस में नहीं जा सकते।
Ananya Sharma is a dedicated News Reporter at Rojgar Sutra who specializes in ground-level journalism across Bihar. She focuses on covering state-specific updates, including Bihar government schemes, educational news, and local recruitment drives. Priyanka is committed to bringing authentic and real-time information from every corner of the state to keep our readers well-informed."